देश

बंगाल में 9 मई को शपथ लेंगे नये मुख्यमंत्री, तैयारी तेज

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मई 5, 2026
1 min read • 1.2k views
बंगाल में 9 मई को शपथ लेंगे नये मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, 5 मई 2026। बंगाल में विधानसभा के नतीजे आ चुके हैं। यहां भाजपा ने सत्तारूढ़ ममता सरकार को हराकर ऐतिहासिक 206 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा के उम्मीदवार रहे सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दोनों सीट भवानीपुर और नंदीग्राम से हरा दिया है।

प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 9 मई 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किये जाने की घोषणा की है। बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, अभी यह सार्वजनिक नहीं हो पाया है।

बंगाल लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा। बंगाल में 9 मई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एलान किया कि उसी दिन भाजपा का कोई नेता बंगाल सीएम पद की शपथ लेगा। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित राज्य भाजपा के शीर्ष नेता मंगलवार को ही नई दिल्ली जा रहे हैं।

माना जा रहा है प्रदेश नेतृत्व दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर मंत्रणा करेंगे। ममता जैसी कद्दावर नेता को लगातार दो बार हराने वाले सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं।

बंगाल में 17वीं विधानसभा का कार्यकाल सात मई को ही खत्म हो रहा है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।