देश

ड्रोन शो रहा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का प्रमुख आकर्षण, पीएम मोदी ने की सराहना

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 11, 2026
1 min read 1.2k views
somnath

नई दिल्ली, 2026। विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ड्रोन शो ने देश ही नहीं दुनिया के लोगों का मन मोह लिया। 8 से 11 जनवरी तक चले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में 10 जनवरी की शाम ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस शो में 3000 ड्रोनों ने आकाश में सोमनाथ मंदिर का 3डी चित्रण किया।

शो में 3डी के माध्यम से भगवान शिव की दिव्य छवियां और सोमनाथ के 1000 वर्षों के इतिहास को जीवंत किया गया। इस शो में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। शो ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस शो में शामिल हुए और पूरा आनंद लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सभ्यता की यात्रा का जीवंत चित्रण बताया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से गजनवी आक्रमण के दौरान हुए बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन ने नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत, त्याग और पुनरुत्थान की कहानी से जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति ने इस आयोजन का महत्व राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा दिया।

गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित विश्वप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में 1026 ईस्वी में महमूद गजनवी ने प्रथम आक्रमण किया था। इस आक्रमण की ठीक 1000वीं वर्षगांठ की स्मृति में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। यह 1951 में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में मंदिर के पुनर्निर्माण और राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा उद्घाटन के 75 वर्ष पूर्ण होने का भी गौरवपूर्ण अवसर है। इस ऐतिहासिक पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से भाग लिया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news