इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी की वैकेंसी, 1 अप्रैल को आवेदन का अंतिम मौका

प्रयागराज, 31 मार्च 2026। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के 195 पदों पर वैकैंसी निकली है। इसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका 1 अप्रैल 2026 है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से शुरू हो गई थी। लास्ट डेट 1 अप्रैल 2026 तक है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 तक है।

ऐसे करें आवेदन

  • इलाहाबाद हाई कोर्ट की आफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन को खोलें।
  • AHC Private Secretary Grade I Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • फिर फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।
  • हिन्दी या इंग्लिश स्टेनोग्राफी में अच्छी स्पीड होनी चाहिए।
  • साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज होना जरूरी है।

आयु सीमा और वैकेंसी डिटेल्स

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • अनारक्षित : 81
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 52
  • अनुसूचित जाति : 40
  • ईडब्ल्यूएस : 19
  • अनुसूचित जनजाति : 03