• Home
  • ऑटो
  • राडा आटो एक्सपो : 13 दिन में बिके रिकार्ड 25 हजार 200 वाहन
राडा आटो एक्सपो

राडा आटो एक्सपो : 13 दिन में बिके रिकार्ड 25 हजार 200 वाहन

रायपुर, 2 फरवरी 2026। राडा आटो एक्सपो में 13 दिन में रिकार्ड 25 हजार 200 वाहन की बिक्री का रिकार्ड बना है। यह आटो एक्सपो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहा है। रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ चार दिन है। रविवार 1 फरवरी को एक्सपो में दो वाहनों की लान्चिंग हुई।

100 ब्रांड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की एक श्रृंखला यहां प्रदर्शित की गई है। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि एक्सपो में 100 ब्रांड्स के 300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं।

छूट का मौका, 4 दिन शेष

राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि ग्राहक राडा आटो एक्सपो में छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। आटो एक्सपो में हर दिन खरीदी का रिकॉर्ड बनते जा रहा है।

पंजीयन की सभी सुविधा

एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

टीवीएस थ्री व्हीलर और सुजुकी ई-एक्सेस लॉन्च

राडा एक्सपो में रविवार को दो वाहनों की लॉन्चिंग हुई। एक टीवीएस थ्री व्हीलर लोडर की लॉन्चिंग की गई। वहीं सुजुकी के ई-एक्सेस की लॉन्चिंग हुई।