नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2025। भारतीय रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर वैकेंसी आयी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित किया है।
अभ्यर्थी जो इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आरआरबी के पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
ग्रेजुएट युवा पात्र होंगे
अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
आवेदन करने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। कैटेगरी के अनुसार अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये तय की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ध्यान रखें कि स्टेज 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।
कैसे करें अप्लाई
- पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
यहां देखें फार्म भरने का लिंक : Railway Section Controller Vacancy 2025 Online Form
इसे भी पढ़ें : रेलवे में 5,800 पदों के लिए निकली भर्ती, 21 अक्टूबर से करें आवेदन

















