• Home
  • शिक्षा
  • 28 अक्तूबर से शुरू होगा रेलवे के 3050 पदों पर आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई
28 अक्तूबर से शुरू होगा रेलवे के 3050 पदों पर आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई

28 अक्तूबर से शुरू होगा रेलवे के 3050 पदों पर आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025। रेलवे में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2025 (CEN 07/2025) का ऐलान कर दिया है। 3050 पदों पर आवेदन मांगे गये हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 28 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी। अंतिम ​तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गयी है।

यह भर्ती रेलवे के विभिन्न जोनों में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंतर्गत पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

इन पदों पर होंगी नियुक्तियां

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
  • ट्रेंस क्लर्क

ये सभी पद लेवल 2 और लेवल 3 पे स्केल के अंतर्गत आते हैं, जो सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार निर्धारित हैं।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले की उम्र 18 से 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक की गणना) होनी चाहिए। आरक्षण नियमों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य श्रेणियों को आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I और CBT-II)
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) – कुछ पदों के लिए
  • टाइपिंग स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग : 500 रुपये
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार : 250 रुपये

उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और सावधानीपूर्वक जानकारी दर्ज करनी होगी।