यूपी की मेधावी सांची अग्रवाल को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

लखनऊ, 26 दिसंबर 2024। यूपी की मेधावी सांची अग्रवाल को बीर बाल दिवस पर 26 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया। सांची अग्रवाल को यह पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया।

सांची को मिली इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- आपका शास्त्रीय नृत्य कौशल व संस्कृत श्लोक पाठ करने की प्रतिभा, हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करेंगे। आपकी यह उपलब्धि अनेकानेक बच्चों के लिए प्रेरणा है।

View this post on Instagram

A post shared by asr24news (@asr24.news)

सांची उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की निवासी है।