वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बचाव में उतरे नवीन जिंदल

  • हताहत श्रमिकों के प्रति जताई संवेदना और जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई

रायपुर, 18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित वेदांता के प्लांट में हुए बायलर हादसे के बाद एफआईआर में चेयरमैन अनिल अग्रवाल का नाम घसीटे जाने की उद्योगपति व जिंदल समूह के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने निंदा की है।

श्री जिंदल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। 22 परिवारों ने सब कुछ खो दिया है। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, आजीविका सहायता और गहन जांच ये सभी अनिवार्य हैं। श्री जिंदल ने कहा कि जब पीएसयू प्लांट्स या रेलवे में हादसे होते हैं, तो क्या हम चेयरमैन का नाम लेते हैं? यही मानक निजी क्षेत्र पर भी लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले जांच कीजिए। साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय कीजिए। उसके बाद कारर्वाई कीजिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए अनिल अग्रवाल जैसे लोगों की जरूरत है, जो निवेश करें और निर्माण करें। यह तभी संभव है जब निवेशकों को व्यवस्था पर भरोसा हो।