नई दिल्ली, 14 मार्च 2026। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग पदों पर कुल 116 पदों की रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 तय की गई है। इसलिए जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना फॉर्म भर दें।
ऐसे करें आवेदन
- SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर Join SBI सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद Current Openings के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब CRPD/SCO/2025-26/27 से जुड़ा नोटिफिकेशन खोजें।
- नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।
चयन की प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले आवेदन फॉर्म के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
यहां देखें नोटिफिकेशन : SBI SCO Recruitment 2026 Notification PDF
वैकेंसी डिटेल्स
- Assistant Vice President के लिए 12 पद
- Deputy Manager के लिए 43 पद
- Deputy Manager Chartered Accountant (International Audit) के लिए 61 पद
सैलरी डिटेल्स
- Deputy Manager पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये तक वेतन मिल सकता है।
- Assistant Vice President पद पर CTC लगभग 50 लाख रुपये तक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती













