• Home
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षिका श्वेता ठाकुर को मिला सीजी स्टार अवार्ड
शिक्षिका श्वेता ठाकुर को मिला सीजी स्टार अवार्ड

शिक्षिका श्वेता ठाकुर को मिला सीजी स्टार अवार्ड

रायपुर, 26 सितंबर 2025। शिक्षिका श्वेता ठाकुर को सीजी स्टार अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, संगीत और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। वह इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की पूर्व छात्रा हैं। श्वेता वर्तमान में रायपुर के एक शासकीय स्कूल में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ कला और संगीत को बढ़ावा देने में भी निरंतर योगदान दे रही हैं।

शिक्षिका श्वेता ठाकुर बीते एक दशक से अधिक समय से बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनकी विशेषता यह है कि वे न केवल पारंपरिक पद्धति से बल्कि नवाचार और क्रिएटिविटी के साथ बच्चों को पढ़ाती हैं। साथ ही, वे संगीत और कला की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

उनकी इसी बहुमुखी प्रतिभा को देखते हुए छत्तीसगढ़ ऑल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने उन्हें सीजी स्टार अवार्ड से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम हरि ओम स्टूडियो, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित हुआ।

इस अवसर डॉ. अजय सहाय चेयरमैन, जी स्वामी संरक्षक, तपेश जैन अध्यक्ष, डॉ. पुनीत सोनकर महासचिव उपस्थित रहे।