बिहार के सारण में जहरीली शराब पीने 14 की मौत; कई गंभीर

14-December-2022

छपरा, 14 दिसम्बर 2022 । शराब पर प्रतिबंध लगाने वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है।  सारण (Saran) जिले में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा मसरख के 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन और मढ़ौरा का एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस प्रशासन घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद सोमवार 12 दिसम्बर 2022 की रात से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के दोइला से जहरीली शराब पीने से अमनौर, मढ़ौरा व मशरख प्रखंड के 14 लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी बीमारों को मसरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से एक व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।


बताया जाता है कि सोमवार की शाम सभी लोगों ने एक स्थान पर शराब पी थी। इसके बाद मंगलवार से उनकी हालत बिगड़ने लगी। सभी को शाम को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मसरख के हनुमानगंज निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसने दोयला बाजार में मुकेश शर्मा के साथ शराब पी थी। बताया जाता है कि शराब की खेप दोयला, बहरौली, अमनौर पहुंची थी। 


इनकी हुई मौत 

मुकेश शर्मा (30 वर्ष) पुत्र बच्चा शर्मा, हनुमानगंज थाना, मसरख, सारण


अमित रंजन (38 वर्ष) पुत्र- दिजेंद्र कुमार सिंह, दोइला, थाना इसुआपुर, सारण


संजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र वकील सिंह, दोइला, थाना इसुआपुर, सारण


विजेंद्र यादव (46 वर्ष) पुत्र- स्व. नरसिंह राय, दोइला, थाना इसुआपुर, जारण


रामजी साह (55 वर्ष) पुत्र गोपाल साह, शास्त्री टोला, थाना मारारक, सारण


कुणाल कुमार सिंह (38 वर्ष) पुत्र भादू सिंह, मसरख यदु मोड़, थाना मसरख, सारण


नासिर हुसैन (42 वर्ष) पुत्र समसुद्दीन, मसरख तख्त, थाना मसरख, सारण


जयदेव सिंह (43 वर्ष) पुत्र बिंदा सिंह, ग्राम बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण


रमेश राम - 42 वर्ष - कन्होया राम - ग्राम बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण


चन्द्रमा राम (48 वर्ष) पुत्र- स्व. जीतराम, मसरख, थाना मसरख, सारण


विक्की महतो (42 वर्ष) पुत्र सुरेश महतो, मढ़ौरा, सारण

Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story