सौतेली पत्नी ने पति और दो सौतेले मासूम बेटों की गला रेतकर हत्या की

26-February-2023

गोरखपुर, 26 फरवरी 2023। यूपी के गोरखपुर में महिला नीलम गुप्ता ने जो वारदात कि उससे लोगों की रूह कांप गई। नीलम गुप्ता ने अपने सौतेले पति अवधेश गुप्ता (awdhesh gupta) और दो सौतेले मासूम बेटे आर्यन और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी।


अवधेश गुप्ता की उम्र 40 वर्ष और उसके दोनों बेटों की उम्र 5 और 3 साल की थी। मिली जानकारी के अनुसार अवधेश गुप्ता से उसकी दूसरी पत्नी नीलम गुप्ता पहली पत्नी के जेवरात मांग रही थी। इसे लेकर आए दिन वह विवाद करती रहती थी।


इसी विवाद के कारण करीब 3 माह पहले अवधेश घर छोड़कर कहीं चला गया था। 10 दिन पहले ही वह घर लौटा था। शनिवार 25 फरवरी 2023 की शाम नीलम गुप्ता ने पैसे देकर अवधेश गुप्ता से शराब मंगवाई और देर रात खाना खाने के बाद उसने अवधेश गुप्ता को जमकर शराब पिलाई ।


जब वह नशे में हो गया तो धारदार हथियार से अवधेश गुप्ता और उसके दोनों बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी ।यह घटना शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे की है। हत्या करने के बाद नीलम गुप्ता ने पुलिस को फोन किया और बताया कि नकाबपोश लोगों ने उसके पति और बेटे की हत्या कर दी है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां नीलम गुप्ता ही मिली।


पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि करीब 8 महीने पहले सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 शहबाजगंज में रहने वाले अवधेश गुप्ता के पहली पत्नी की कैंसर से बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके दो बेटे आर्यन और आरव थे। दोनों की उम्र 5 साल और 3 साल थी।


बच्चों की देखरेख करने के लिए अवधेश ने संत कबीर नगर के धर्म धनघटा मझगांवा की रहने वाली नीलम गुप्ता से दूसरी शादी कर ली थी। नीलम की यह दूसरी शादी थी। उसके पहले पति से एक बेटी भी है जिसे शादी के बाद वह अपने साथ लेकर अवधेश के घर आई थी।


पुलिस ने नीलम गुप्ता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बहानेबाजी करते हुए यह बताया कि अवधेश उसके पहले पति की बेटी पर बुरी नजर रखता था इसीलिए उसने उसकी और उसके बच्चों की हत्या कर दी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया की नीलम गुप्ता से जब पूछताछ की गई तो उसने ही अपने पति और बेटों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।


उधर अवधेश के परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी दूसरी पत्नी आए दिन अवधेश से पहली पत्नी के जेवरात मांग रही थी। इसे लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने नीलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी बेटी को उसके मायके भेज दिया है। 

Related News
thumb

मुगलसराय में सेफ्टी टैंक की गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली इलाके में 8 मई 2024 की रात बडी घटना घट गयी। यहां सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरी...


thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...