फर्जी दस्तावेज से प्रधानाध्यापिका बनी तस्नीम पर एक्शन के बजाय BSA ने शिकायतकर्ता पर दर्ज कराया केस

23-February-2023

सुल्तानपुर, 23 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की BSA दीपिका चतुर्वेदी इन दिनों विवादों के घेरे में हैं। मामला फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रधानाध्यापिका बनी तस्नीम फातिमा को लेकर है। BSA दीपिका चतुर्वेदी पर फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रधानाध्यापिका बनी तस्नीम फातिमा पर एक्शन लेने के बजाय शिकायतकर्ता को ही परेशान करने का आरोप लगा है।


22 फरवरी 2023 को मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब BSA दीपिका चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता सुरेश प्रताप सिंह के ही खिलाफ केस दर्ज करा दिया। BSA दीपिका चतुर्वेदी का कहना है कि सुरेश प्रताप सिंह ने उनके साथ नोकझोंक की इसके बाद मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार के निर्देश के बावजूद बीएसए सुल्तानपुर नेशनल गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कार्यरत प्रधानाध्यापिका को पद से हटाने और सरकारी धन की वसूली करने में विफल रही हैं। शिकायतकर्ता सुरेश प्रताप सिंह ने जब इस संबंध में BSA से पूछताछ की तो उनके खिलाफ कोतवाली में कार्यवाही दर्ज कर ली गयी। 


शिकायतकर्ता सुरेश प्रताप सिंह का आरोप है कि तस्नीम फातिमा द्वारा वर्ष 2015 में नियुक्ति के समय जो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था, वह सेवा नियमों के अनुरूप नहीं था। इसके बावजूद मैनेजर मोहम्मद शमीम ने नियुक्ति कर दी। शिक्षा निदेशक से पूरे मामले की लिखित शिकायत की गई। सरकार ने डीएम सुल्तानपुर को प्रधानाध्यापक की जांच के निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने जांच CRO को सौंप दी। जांच पूरी हुई तो आरोप सही निकले। इसके आधार पर डीएम ने बीएसए को स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जिसे बीएसए ने ठंडे बस्ते में रखा। वहीं, शिक्षा निदेशक लखनऊ ने वेतन की वसूली के आदेश भी जारी कर दिये। जिस पर बेसिक शिक्षा के जिला अधिकारी ने अमल नहीं किया।


इससे नाराज सुरेश बुधवार 22 फरवरी 2023 को BSA दीपिका चतुर्वेदी से मिलने पहुंचे। जब उन्होंने प्रिंसिपल तस्नीम फातिमा पर एक्शन के बारे में सवाल किया तो वह भड़क गईं। फिर दोनों पक्ष कोतवाली नगर पहुंचे। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अंत में बीएसए ने सुरेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related News
thumb

मुगलसराय में सेफ्टी टैंक की गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली इलाके में 8 मई 2024 की रात बडी घटना घट गयी। यहां सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरी...


thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...