सुल्तानपुर में दबंगों ने चिकित्सक घनश्याम त्रिपाठी को पीट-पीट कर मार डाला

24-September-2023

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अपराधियों और दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह सरेआम चिकित्सक की भी पीट-पीटकर हत्या कर दे रहे हैं। ताजा मामला जयसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी की हत्या का है। घनश्याम त्रिपाठी की जमीन पर जगदीश नारायण सिंह कब्जा कर रहे थे।


इसका चिकित्सक घनश्याम त्रिपाठी ने विरोध किया था। शनिवार 23 सितंबर 2023 की शाम वह ड्यूटी से अपने घर आए और पत्नी से 3000 रुपए लेकर गए। उन्होंने पत्नी को बताया था कि यह रुपए नक्शा बनाने वाले को देना है। वहां नारायणपुर निवासी जगदीश नारायण सिंह के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर घनश्याम त्रिपाठी पर हमला बोल दिया।


घायल अवस्था में डॉक्टर त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे घनश्याम त्रिपाठी की भूमि थी जिसे लेकर विवाद चल रहा था। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक देवमणि दुबे और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा अस्पताल पहुंचे और इस मामले में प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक सुमन वर्मा ने बताया कि हम लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related News
thumb

मुगलसराय में सेफ्टी टैंक की गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली इलाके में 8 मई 2024 की रात बडी घटना घट गयी। यहां सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरी...


thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...