दुर्गा शक्ति ने बांदा में संभाला DM का कार्यभार

02-April-2023

बांदा, 2 अप्रैल 2023 । उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नवनियुक्त जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल (Durga Shakti Nagpal) ने रविवार 2 अप्रैल 2023 को पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले यहां दीपा रंजन जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ थीं।


शनिवार 1 अप्रैल 2023 को शासन ने दीपा रंजन को हटाकर बांदा में दुर्गा शक्ति नागपाल को नए जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ कर दिया। दुर्गा शक्ति नागपाल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात थीं।


वर्ष 2015 में 14 जनवरी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वह दिल्ली चली गई थीं। 24 मार्च 2021 को प्रतिनियुक्ति  से वापस आने के बाद उन्हें राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग में विशेष सचिव बनाया था। अब उन्हें बांदा जैसे विशेष जिले में जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।


रविवार को उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...