करौली (राजस्थान)। राजस्थान के करौली जिले की व्यवस्था इन दिनों गंभीर समस्याओं से गुजर रही है। गर्मी के इन दिनों में तापमान हाई चल रहा है। तेज लू चल रही है। वहीं जिले के राजकीय महाविद्यालय के सामने महीनों से पड़ा यह कचरा नगर पालिका नहीं हटवा रही है। कॉलेज के आगे कचरे का ढेर लगा हुआ है। 7 से 8 दिनों में कचरा साफ तो करते है लेकिन कॉलेज में घुसने से पहले उस बदबू का सामना छात्रों को करना पड़ता है।
जिले में ऐसा कोई विभाग नहीं बना जो अपने क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को देख सके। कचरे पर पशु आपस में झगड़ते रहते है जिससे पास से गुजरने वाले व्यक्ति को खतरा रहता है।
जिले के कई गांवों में पानी की भयंकर समस्या है लेकिन कोई अधिकारी गांवों के हाल पर तरस नहीं खाता है। कॉलेज के सामने से ही मुख्य सड़क गुजर रही है। जहां से हजारों साधन रोज गुजर रहे है अधिकारी रोज गुजर रहे है लेकिन आंखों को बंद कर सब निकल जाते हैं। जिले का यह हाल वास्तव में दयनीय है और नगर पालिका को इस पर ध्यान देने की जरुरत है।
सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र मीना गुरदह ने बताया कि यह कचरा रोज रोज इकठ्ठा हो जाता है और पशु आपस में लड़ते रहते है जिससे आने जाने वाले को उसकी जान का खतरा रहता है। जिले के अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...
नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...
उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...
झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story
शूटर अमन सिंह ने धनबाद के एक पुलिस इंस्पेक्टर और होटवार के जेलर को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जब अमन ...