इंस्पेक्टर सरोज सिंह ने पुनर्विवाह कराकर विधवा के जीवन में लौटाई खुशियां

12-August-2023

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक विधवा महिला ने थाने में सात फेरे लिए। तीन वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद गुमनामी की जिंदगी गुजार रही सविता आदिवासी की जिंदगी में 11 अगस्त 2023 को फिर बहार आ गई। महिला थाना परिसर में थानाध्यक्ष सरोज सिंह की देखरेख में सविता ने आजमगढ़ के छत्तरपुर निवासी पवन आदिवासी के साथ सात फेरे लिए।


थानाध्यक्ष और थाने के कर्मचारियों ने वैवाहिक रस्मों को संपन्न कराया। पति के निधन के बाद सविता ससुराल से आकर जलालपुर के पराऊगंज स्थित मायके में अपने दो बच्चों के साथ वैधव्य जीवन गुजार रही थी। स्वजन चिंतित थे कि बेटी बाकी की जिंदगी किसके सहारे गुजारेगी। बच्चों का भविष्य कैसे संवरेगा। स्वजन ने छत्तरपुर निवासी पवन आदिवासी के समक्ष सविता से शादी करने का प्रस्ताव रखा। नेकदिल पवन राजी हो गए।


दोनों की शादी कराने का जिम्मा महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह व अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष समाजसेविका उर्वशी सिंह ने उठा लिया। सविता व पवन को लेकर उनके स्वजन महिला थाने पहुंचे। कांस्टेबल श्रद्धा सिंह ने दुल्हन शृंगार किया। उर्वशी सिंह ने दूल्हा-दुल्हन का गांठ जोड़ा। पवन ने सविता की मांग भरी। सात फेरे लिए। महिला थानाध्यक्ष ने विवाह के मंत्र पढ़े और इस तरह विवाह संपन्न हो गया।


इस दौरान थाने के सभी कर्मचारियों और रिश्तेदारों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। समाजसेविका राखी सिंह ने मुंह मीठा कराया। उर्वशी सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष सरोज सिंह की यह पहल सराहनीय है। एसआई राजाराम रंजन, कांस्टेबल पूजा, ममता आदि मौजूद रहीं। 

Related News
thumb

मुगलसराय में सेफ्टी टैंक की गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली इलाके में 8 मई 2024 की रात बडी घटना घट गयी। यहां सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरी...


thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...