चित्रकूट, 13 जुलाई 2023 । उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास 13 जुलाई 2023 को हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। कार चला रहे दरोगा की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस विभाग के आला अफसर अस्पताल पहुंचे। प्रयागराज जिले के थाना सोरांव के सेवइथ गांव निवासी 35 वर्षीय दरोगा श्याम प्रकाश बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र की महुटा चौकी के प्रभारी थे।
वह कार से प्रयागराज से महुटा जा रहे थे। रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से बचने के लिए कार को नियंत्रित किया। इसी दौरान सामने साइकिल सवार भी आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाई तो कार पलट गई और साइकिल सवार बसिला गांव के अतरौली रैपुरा निवासी रामशेखन की मौके पर मौत हो गई थी।
आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह कार में फंसे दरोगा को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार रामशेखन साइकिल में गुब्बारे लगाकर लालापुर आश्रम में लगे मेले में बेचने जा रहा था। दरोगा श्यामप्रकाश तीन भाई थे। वह बांदा जिले के महुटा चौकी इंचार्ज थे। उनके एक पुत्र है। पत्नी सीमा भास्कर का रो-रोकर बेहाल है।
घटना की जानकारी होते ही बांदा व चित्रकूट के पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। दरोगा की पत्नी और बच्चे को ढांढ़स बंधाया। मृतक मजदूर के पुत्र जगराज ने बताया कि वह तीर्थ क्षेत्र में साइकिल से गुब्बारे बेचने का काम करते थे। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी मतलेश देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...
सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...
उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...