आईपीएस आरएस भट्टी बने बिहार के नए पुलिस महानिदेशक

18-December-2022

पटना, 18 दिसंबर 2022। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। बिहार सरकार की ओर से रविवार 18 दिसंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन्हें पहले ही बिहार पुलिस में डीजी स्तर पर पदोन्नत किया जा चुका है। इसके बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) का पहला डीजी बनाया। अब मुख्यमंत्री ने पूरी बिहार पुलिस की कमान सौंप दी है। उन्हें राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वर्तमान में राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 9 सितंबर 2021 को उन्हें बिहार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया गया। इसके बाद उन्हें बीएसएफ के पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर तैनात किया गया। वर्तमान में भी इसी पद पर हैं। बिहार के नए डीजीपी बनने के बाद उनका कार्यकाल भी काफी लंबा है। क्योंकि, उनके रिटायरमेंट की तारीख 30 सितंबर 2025 है। 


मौजूदा डीजीपी संजीव कुमार सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को खत्म हो रहा है। पिछले कई दिनों से बिहार सरकार नए डीजीपी की तलाश में थी। बिहार सरकार की ओर से नए डीजीपी के लिए यूपीएससी को कई नाम भेजे गए थे। लेकिन वहां से तीन नाम फाइनल कर भेजे गए। जिसमें इस पद की दौड़ में वरिष्ठता के अनुसार 1988 बैच के आईपीएस मनमोहन सिंह 26 फरवरी 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 


इसके बाद दूसरा नाम 1989 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस में डीजी ट्रेनिंग आलोक राज का था. फिर सूची में तीसरा अहम नाम राजविंदर सिंह भट्टी का था और मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। 

Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story