झारखंड की फिल्म एक्ट्रेस ईशा आलिया की गोली मारकर हत्या

28-December-2022

कोलकाता, 28 दिसम्बर 2022। झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों और एल्बमों में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ​​ईशा आलिया की बुधवार 28 दिसम्बर 2022 की सुबह बंगाल के हावड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास स्टेट हाईवे 16 पर सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस इस घटना में अभिनेत्री के पति की भूमिका संदिग्ध मान रही है। 


बताया जा रहा है कि रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थीं। रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उनके पत्नी की हत्या लुटेरों ने की है। लेकिन पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है। रिया के पति प्रकाश से पूछताछ हो रही है। रिया कुमारी ने झारखंड में ईशा आलिया के नाम से खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के एल्बम में काम किया। प्रकाश क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और एल्बम भी बनाते हैं।


प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कार से कोलकाता गए थे। उन्होंने बताया की महिषरेखा पुल के पास बदमाशों ने उनकी कार रोकी और उन्हें लूटने का प्रयास किया। जैसे ही दोनों ने विरोध किया, बदमाशों ने रिया पर गोलियां चला दीं। वह वहीं गिर पड़ी।


उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो बदमाश भाग गए। इसके बाद वह थोड़ा आगे गए और स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को उलुबेरिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की जांच में रिया की मौत को लेकर एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस पति के बयान से संतुष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली मारने के दावों के बावजूद गाड़ी में खून के धब्बे नहीं मिले। 

Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story