कृषि सखियों ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर का भ्रमण

20-April-2024

वाराणसी। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, जिसको बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाकर समूह से जुड़ी कृषि सखी दीदियां अपना आर्थिक जीवन स्तर भी सुधारेगी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चयनित कृषि सखियों का प्राकृतिक खेती विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में गुरुवार को प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कृषि सखियों को कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर, वाराणसी का भ्रमण कराया गया जहां पर कृषि वैज्ञानिक डा. श्रीप्रकाश सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की विधि इसकी उपयोगिता, जीवामृत, बीजामृत, गाय के मूत्र गोबर आदि से बने ब्रह्मास्त्र तथा बागवानी के साथ सहफसली खेती आदि के बारे में जानकारी दी गई इसी क्रम में कृषि वैज्ञानिक डा. प्रतीक्षा सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में जानकारी दी गई।


इस अवसर पर डा. नरेन्द्र देव सिंह, उमाशंकर गुप्ता, प्रगतिशील कृषक उदयभानू सिंह, सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी, सुरेश पाण्डेय, कृषि सखी रेनू देवी, संध्या जायसवाल, प्रियंका देवी, रिंकी देवी, शाहजहां बेगम, रेखा देवी, मनीषा देवी, विमला मौर्या, कमला देवी, संगीता कुमारी, शीला देवी, सुधा, शकुन्तला देवी, जानकी देवी, रामशिला, रीता रंजन, उर्मिला देवी, नीलम देवी, कमलावती देवी, पूनम कश्यप, प्रेमा देवी, गिरजा देवी, रेखा, दुर्गा देवी, मीनू देवी, मोनी यादव, कुसुम देवी, खुशबू, सुमन, संगीता देवी, गीता देवी, सुमन देवी, बिंदा देवी, अनामिका मौर्या, संजू देवी, सोनी देवी, रेखा देवी, अंजनी प्रजापति, बबिता सिंह, ऊषा देवी, चिंता देवी, सोनम कुमारी, छाया देवी, चंद्रकला देवी, नीलम देवी, रीमा देवी आदि सहित वाराणसी चंदौली के विकास खण्ड धानापुर, चहनिया व बरहनी से चयनित 60 कृषि सखियों की उपस्थिति रही।

Related News
thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...


thumb

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार 3 मई 2024 की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे...


thumb

ट्रिपल ए की बैठक में गर्भवती महिला और बच्चों के सर्वेक्षण के बारे म...

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के अंतर्गत उपकेंद्र सुल्तानपुर पर 2 मई 2024 को ट्रिपल ए की बैठक की गई। बैठक में ...


thumb

प्राकृतिक खेती और पौधशाला को बनाएं आजीविका का साधन

कृषि सखियां प्राकृतिक खेती के साथ पौधशाला को आजीविका का साधन बनाएं। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण...


thumb

प्राथमिक विद्यालय अगोरी की बाजार में किया गया बच्चों का स्वास्थ्य प...

चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था के सर्वे स्मितम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय अगोरी की बाजार में आयोजित वार्षिक उत्सव में संस्था सचिव भगवन डेंटल क्लिनिक...