मछलीशहर के चौजीतपुर में भू-माफियाओं ने फिर कब्जाई खाली कराई गयी भूमि

02-March-2023

सुजानगंज (जौनपुर), 2 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछलीशहर (Machhalishahr) तहसील में भू-माफियाओं की अफसरों से तगड़ी सेटिंग है। यहां काफी दबाव बनाने के बाद 30 जनवरी 2023 को तहसील पशासन ने पत्थर गड्डी कर हीरा लाल तिवारी पुत्र श्रीराम की चौजीतपुर स्थित बैनामे की ज़मीन को दबंगों के  अवैध कब्जे से मुक्त कराया था।

30 जनवरी 2023 को जो सिमांकन् के रूप में चारों तरफ पत्थर गड्डी की गयी थी 21 फरवरी 2023 की रात में ही दबंगों द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया। पीड़ित पक्ष के तुरंत शिकायत करने और मीडिया में प्रमुखता से मामला आने के बाद उखाड़े गए पत्थरों को अगले दिन ही प्रशासन द्वारा फिर से लगवा दिया गया।

इधर एक बार फिर से दबंगों ने कानून, पुलिस-प्रशासन और योगी सरकार के ज़ीरो टोलरेंस नीति को ठेंगा दिखाते हुए 28 फरवरी 2023 को पत्थर गड्डी के अंदर की भूमि पर फिर कब्जा कर लिया। पीड़ित पक्ष हीरा लाल तिवारी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दबंगों के द्वारा लगातार दी जा रही है।पीड़ित पक्ष तहसील प्रशासन, सुजानगंज थाना प्रशासन को शिकायती पत्र घटना के तुरंत बाद ही दे चुका है लेकिन दुस्साहसी दबंगों के हौसले बुलंद हैं। 

Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...