3 मई का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन

04-May-2024

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 3 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।


  • 1660-स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1764-बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया।
  • 1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला।
  • 1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत।
  • 1896-भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी के कृष्ण मेनन का जन्म।
  • 1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई।
  • 1919-अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण।
  • 1930-राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म।
  • 1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म।
  • 1955-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म
  • 1961-कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने।
  • 1965-कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
  • 1969-भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन।
  • 1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान "फील्ड्स मेडल" पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म।
  • 1981-भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस का निधन।
  • 1989-देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ।
  • 1993-संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की।
  • 1998-"यूरो" को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला।
  • 2002-अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को "शर्मनाक जनमत संग्रह" बताया।
  • 2003-आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
  • 2004-वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया।
  • 2005-भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन।
  • 2006-पाकिस्तान और ईरान ने तीन देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए।
  • 2006-भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन।
  • 2008-टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ।
  • 2008-पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई।
  • 2013-चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला।
  • 2016-कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ।
  • 2016-63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित।
  • 2021-भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ जगमोहन मल्होत्रा का निधन।

Related News
thumb

द्रुतगामी मन, बंधन व मोक्ष का कारण

कहते है कि, मन विधाता की अनुपम देन है। चंचलता और स्वच्छंदता मन की नैसर्गिक विशेषता होती है। मानव जीवन के तीन आयामों में शरीर, प्राण व मन की गणना की...


thumb

भारत एवं विश्व में 15 मई का इतिहास

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। History of 15 May in India and the world



thumb

कर्म ही जीवन की भविष्य निधि

जिस प्रकार सृष्टि का प्रवाह अनादि है, वैसे ही कर्मों का प्रवाह भी अनादि है। अनादि काल से जीव का कर्म के साथ सम्बन्ध चला आ रहा है, इन दोनों का अस्ति...


thumb

थमती खेती, बढ़ता पलायन, खतरे में खाद्य सुरक्षा

साल 2008 के बाद से वैश्विक भूमि की कीमतें दोगुनी हो गई हैं, जबकि मध्य यूरोप में कीमतों में तीन गुना वृद्धि देखी जा रही है। ज़मीन की कीमतों में यह उ...


thumb

रस्किन बॉन्ड को दिया गया साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान

साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान महत्तर सदस्यता शनिवार 11 मई 2024 को अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गयी । Sahitya...