मॉस्किटो क्वाइल के धुएं से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

31-March-2023

नई दिल्ली, 31 मार्च 2023। Mosquito coil smoke is dangerous : देश की राजधानी नई दिल्ली से चौकाने वाली खबर सामने आई है। यह हर उस शख्स के लिए खास है जो अपने घर में मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जलाता है। दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए।


डीसीपी उत्तर पूर्व ने जानकारी दी है कि रात में परिवार मॉस्किटो क्वाइल जलाकर सोया था और सुबह सभी मृत पाए गए। कहा जा रहा है कि मास्किटो क्वाइल से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड को रातभर सांस के साथ अंदर लेने के कारण यह हादसा हुआ।


अतिरिक्त DCP संध्या स्वामी ने बताया, ग्राउंड फ्लोर पर मच्छर प्रतिरोधी जल रहा था जिससे आग लग गई। जब लोगों को बाहर निकाला गया तो 6 लोगों की सांसें चल रही थी, लेकिन जब अस्पताल ले जाया गया तो उनकी मृत्यु हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क में जिस मकान में हादसा हुआ है उसके ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता है। गुरुवार की रात घर के मालिक ने अपने घर में मच्छर भगाने वाली कॉइल लगाई जो गद्दे पर जा गिरी और आग लग गई। उसका धुआं ऊपर की मंजिल तक पहुंच गया।

धुएं से लोगों का दम घुटने लगा और परिवार पांच बच्चों की मौत गई। आग में झुलसने से मकान मालिक के परिवार के ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस तरह गृहस्वामी के एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत हो गयी। मरने वाले छह लोगों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है। हादसे में दो लोग झुलसने से घायल हो गए। एक बच्चा 15 साल का है और एक आदमी 45 साल का है। 


Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story