अरबपतियों की संख्या के लिहाज से मुंबई का दुनिया में तीसरा स्थान

27-March-2024

मुंबई। दुनिया के अमीरों की सूची में मुंबई को बेहद खास उपलब्धि हासिल हुई है। देश के प्रमुख औद्योगिक शहर ने पिछले एक साल में नए 26 अरबपति दिए। हुरुन रिसर्च 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई अब एशिया में अरबपतियों की राजधानी यानी बिलेनियर कैपिटल बन चुकी है। इस मामले में मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है।


रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल मुंबई में 91 और बीजिंग में 91 अरबपति रहते हैं। किसी शहर में अरबपतियों की संख्या के लिहाज से मुंबई को दुनिया में तीसरा स्थान मिला है। जबकि पहले स्थान पर अमेरिका का न्यूयॉर्क और दूसरे पर इंग्लैंड का लंदन शहर है। जहां अरबपतियों की संख्या सबसे ज्यादा है। एशियाई देशों में मुंबई चीन की राजधानी बीजिंग से आगे निकल चुका है। मुंबई के 603 वर्ग किलोमीटर एरिया में 92 अरबपति रहते हैं। जबकि, बीजिंग के 16 हजार वर्ग किलोमीटर एरिया में अब 91 अरबपति ही बचे हैं। 


मुंबई में 26 अरबपति बढ़े


मुंबई ने पिछले एक साथ में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 26 नए अरबपति जोड़े हैं। जबकि, इसी पीरियड में चीनी नागरिकों की वेल्थ बहुत तेजी से नीचे आई और उसके 18 पूर्व अरबपति लिस्ट से बाहर हो गए। मुंबई में रहने वाले अरबपतियों की नेटवर्थ फिलहाल 445 बिलियन डॉलर है, जिसमें पिछले एक साल में 47 फीसदी की बंपर ग्रोथ रिकॉर्ड की गई है। इसमें एनर्जी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के साथ अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की शानदार बढ़ोतरी ने अहम भूमिका निभाई है। 


टॉप 10 में नई दिल्ली


हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक, चीन के अरबपतियों की नेटवर्थ पिछले एक साल में 28 फीसदी घटी है। मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अरबपतियों की राजधानी है। नई दिल्ली पहली बार टॉप 10 में शामिल हुई। पाम बीच, इस्तांबुल, मैक्सिको सिटी और मेलबर्न हुरुन के शीर्ष 30 शहरों में शामिल हो गए। मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर में मंगल प्रभात लोढ़ा और उनके परिवार की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 117 फीसदी का उछाल आया है। 

Related News
thumb

भारतीय वायुसेना को मिला दूसरा C-295 सैन्य विमान

भारतीय वायुसेना को दूसरा C-295 सैन्य विमान मिला है। यह एक और कदम है जो भारत की सुरक्षा और तैयारी को मजबूत करने की दिशा में है। पहला विमान पिछले साल...


thumb

रायबरेली में फिरोज से शुरू हुआ था गांधी परिवार का राजनैतिक सफर

कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार 3 मई 2024 को नया इतिहास बन गया । राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन कर गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी...


thumb

हनुमान भक्त मां के लिए महिला IAS ने अंग्रेजी में कराया रामायण का अन...

सुनने में बिल्कुल अचंभा सा लगता है पर बात बिल्कुल सच्ची है। उत्तर प्रदेश कैडर में 2003 बैच की महिला आईएएस अधिकारी मिनिस्ती एस ने रामचरितमानस का अंग...


thumb

वैक्सीन कोई भी लगवाई हो, डरने की जरूरत नहीं

कोविशील्ड वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी के बाद अचानक मौतें हो रही हैं। लेकिन वैक्सीनेशन हर मौत की सीधी व...


thumb

1979 में ही ईरान और इजराइल में हो गई थी खटास

1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति ने दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा कर दी। शिया धर्मगुरु अयातुल्ला रूहुल्लाह खामेनेई ने ईरान में शाह मोहम्...