मुंडका हादसा : मरने वालों की संख्या 27 पहुंची, अभी बढ़ सकता है आंकड़ा

14-May-2022

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मरने वालों को परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायत प्रदान करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के इलाज के लिए भी 50-50 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की है। 

जाने क्या है पूरा मामला 

  • दिल्ली के मुंडका मेट्रो के पिलर संख्या 450 के पास कामर्शियल काम्प्लेक्स स्थित है। 
  • इस काम्प्लेक्स में शुक्रवार 13 मई 2022 की शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। 
  • काम्प्लेक्स में आग लगने की जानकारी होते ही फायर बिग्रेड की 20 से अधिक गाडिय़ा पहुंची और बुझाने का काम शुरू किया। 
  • देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। पूरा काम्प्लेक्स फायर चेंबर बन गया। 
  • एनडीआरएफ और पुलिसकर्मियों के साथ दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर काम्प्लेक्स में फंसे लोगों को बाहर किया। 
  • इस दौरान कुल 27 लोगों की मौत हो गयी। इनमें दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं। 
  • अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। 

शवों की शिनाख्त हो पाना मुश्किल

मुंडका हादसे पर बाहरी जिला दिल्ली के डीसीपी समीर शर्मा ने कहा कि ये बहुत दर्दनाक घटना थी। हमें करीब 4:50 बजे पर कॉल आया कि एक इमारत में आग लगी है। जिसके बाद हमने यहां बचाव कार्य किया। 27 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए हैं। करीब 30 दमकल की गाडिय़ां आईं। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि जो शव मिले हैं वो ऐसी स्थिति में है कि शिनाख्त करना मुश्किल है। इसमें हमें फोरेंसिक टीम मदद करेगी और जो लोग लापता है उसे मैच कराएंगे ताकि शिनाख्त हो सके। लापता लोगों की लिस्ट हम रातभर में तैयार करेंगे। 

डीसीपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। कंपनी के मालिक को हिरासत में लिया गया है। बचाव कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी भी हो सकता है कि शव मिले। 
 

Related News
thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story


thumb

खूंखार अमन सिंह के खौफ से कांपता था धनबाद

शूटर अमन सिंह ने धनबाद के एक पुलिस इंस्पेक्टर और होटवार के जेलर को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जब अमन ...