प्रतापगढ़ के रितेश यादव ने धनबाद में की थी गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या

07-December-2023

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का नाम इन दिनों झारखण्ड के धनबाद जिले में खासी चर्चा में है। यह चर्चा गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या करने वाले रितेश यादव को लेकर है। रितेश यादव प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। उसने धनबाद जेल में बंद खूंखार गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या 3 दिसंबर 2023 को कर दी। रितेश यादव धनबाद में अपनी पहचान छिपाकर सुदेश महतो बन गया था और उसी नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था।


वह बाइक चोरी के मामले में धनबाद जेल में बंद था। वहां उसने खूंखार गैंगस्टर अमन सिंह का करीबी बनकर उनकी सेवा करने लगा था। जेल में रितेश यादव गैंगस्टर अमन सिंह का पैर दबाया करता था। षड्यंत्र के तहत उसने गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की सुपारी ले ली और पैर दबाते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 


जानकारी के मुताबिक झारखंड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन की हत्या मामले में सुंदर महतो पर हत्या का आरोप लगा था। जब सुंदर महतो की जांच शुरू हुई तो बड़ा खुलासा हुआ। वह प्रतापगढ़ के देल्हुपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर का निवासी रितेश यादव निकला। वह हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में धनबाद जेल पहुंचा था। फर्जी नाम व पता दिये जाने से धनबाद पुलिस असमंजस में पड़ गयी।


सटीक पता जानने के लिए धनबाद पुलिस बुधवार 6 दिसंबर 2023 की देर रात चांदपुर पहुंची। धनबाद पुलिस के एसआई कुंदन कुमार अपनी टीम के साथ रितेश यादव के घर पहुंचे और पड़ताल की। वहां पता चला कि आरोपी की मां केसरी देवी आशा कार्यकर्ता है। घर पर भाई ऋषभ यादव और पिता इंद्रपाल भी मिले। धनबाद पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से भी रितेश के बारे में जानकारी ली। जांच और सत्यापन के बाद धनबाद पुलिस लौट गयी।


अमन सिंह हत्याकांड का आरोपी रितेश यादव दिवाली के मौके पर अपने गांव चांदपुर पहुंचा था। इसी दौरान उसका अपने भाई से विवाद हो गया। इसके बाद वह धनबाद चले गया। रितेश के पिता जीविकोपार्जन के लिए सूरत में काम करते हैं। उनकी मां आशा कार्यकर्ता हैं। रितेश दो भाइयों में सबसे छोटा हैं।


धनबाद पहुंचने के बाद मोटरसाइकिल चोरी के मामले में रितेश जेल चला गया। प्रतापगढ़ के एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि चुनाव के दौरान सिटी थाने में रितेश के खिलाफ मामूली धाराओं में सिर्फ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, प्रयागराज के बहरिया थाने में लूट का मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है। 


जाने कौन था अमन सिंह

गैंगस्टर अमन सिंह उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर का निवासी था। अमन ने पहले ही तय कर लिया था कि उसे गैंगस्टर बनना है। उसे पहली बार 2010 में अपने गांव के एक मामूली झगड़े के लिए जेल जाना पड़ा था। इसके बाद उन्हें फैजाबाद जेल भेज दिया गया। वहां उनकी मुलाकात यूपी के मशहूर डॉन मुन्ना बजरंगी से हुई। मुन्ना बजरंगी के निर्देश पर अमन सिंह ने 2015 में आज़मगढ़ के अतरौलिया में डॉ. सरोज को गोली मार दी थी।


इस घटना के बाद अमन को गिरफ्तार कर लिया गया और वह दो साल तक आज़मगढ़ जेल में रहा। डॉक्टर की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में मशहूर हो गया। जब वह जेल से छूटा तो उसने अपराध की दुनिया से अपना रिश्ता और मजबूत कर लिया। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के बाद वह धनबाद की आपराधिक दुनिया में एक बड़ा नाम बन गया। पुलिस ने मई 2022 में अमन सिंह के भाई अजय सिंह को गिरफ्तार किया था।


अजय ने अपने बयान में कहा था कि बिहार और यूपी जाने वाले कोयले में अमन का धनबाद के कोयला तस्करों से जुड़ाव था। इस पैसे से अमन ने कई जगहों पर अचल और निजी संपत्ति बनाई। अमन ने नेपाल समेत कई जगहों पर फ्लैट और जमीन खरीदी है। अमन ने नेपाल के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल में भी कई अचल संपत्तियां अर्जित कीं। अजय सिंह ने पुलिस को बताया था कि अमन सिंह धनबाद में रंगदारी से हर महीने करीब 30 लाख रुपये कमाता था। 


आशीष रंजन ने दी थी सुपारी 


गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी उसके पुराने गुर्गे आशीष रंजन उर्फ छोटू ने ली है। ऑडियो जारी कर कहा है कि इसकी तैयारी बहुत दिनों से कर रहा था। ऑडियो में वह दावा कर रहा कि अमन को तो कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान मारने की तैयारी थी, मगर उसे भनक लग गई थी।


आडियो में  छोटू यह भी कह रहा कि वह अमन को बड़ा भाई मानता था, मगर कुछ पैसे के लिए अमन ने हमारी ही हत्या करने की ठान ली थी। इसलिए मरवा दिया। रितेश यादव, आशीष रंजन उर्फ छोटू के संपर्क में था। 


इसे भी पढ़ें : खूंखार अमन सिंह के खौफ से कांपता था धनबाद

Related News
thumb

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने राजा भैया को कहा बिन बुलाए मेहमान

प्रतापगढ़ जिले की कुंडा क्षेत्र के विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छव...


thumb

ईवीएम की बटन दबाने से राजा नहीं बल्कि जनसेवक पैदा होता है : राजा भैया

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने केंद्रीय मंत्री व अपना दल एस की अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पट...


thumb

पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो शिवाकांत ओझा ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सराय सुल्तानी गांव स्थित मां कुंती देवी म...


thumb

19 मई को लालगंज के नया पुरवा में सभा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 में 2024 को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे। वह यहां लालगंज कस्बे के अंतर्गत नया पुरवा में भाजपा उम्मीदवार सं...


thumb

सीएम योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

लोक सभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता के समर्थन में 19 मई 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लालगंज के नया पुरवा में जनसभा को संबोधित कर...


thumb

मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ आगमन से पहले पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओ...

18वीं लोकसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव के पांचवें चरण में 25 मई को प्रतापगढ़ सीट पर मतदान होना है। अब यहां चुनाव प्रचार के लिए सीमित अवधि बची है। ...