नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाने पर खुशी से झूम उठीं उनकी पत्नी कविता यादव

12-April-2024

प्रयागराज। बीजेपी ने इस बार प्रयागराज से पार्टी के सीनियर लीडर रहे केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। बुधवार 10 अप्रैल 2024 की दोपहर करीब एक बजे नीरज त्रिपाठी खाना खाने जा रहे थे, तभी टेलीविजन पर ब्रेकिंग न्यूज आई कि भाजपा ने उन्हें इलाहाबाद संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।


यह देख नीरज और उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी अपनी कुर्सी छोड़कर वहीं खड़े हो गये। कविता यादव ने खुशी में नीरज को गले लगा लिया। इसकी जानकारी मिलते ही तमाम पार्टी नेता नीरज को बधाई देने सिविल लाइंस पहुंचने लगे। इस दौरान नीरज ने अपने दिवंगत पिता केशरीनाथ त्रिपाठी की तस्वीर पर तिलक लगाया और उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा। 


कुछ देर बाद यह खबर सुनकर उनकी बेटी शिवांगी त्रिपाठी भी हाई कोर्ट से उनके घर पहुंच गईं। शिवांगी खुशी के मारे अपने पिता नीरज से लिपट गई। आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रयागराज की डबल इंजन सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि नैनी की औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करना उनकी प्राथमिकता है।


दोपहर बाद सांसद रीता बहुगुणा भी नीरज को बधाई देने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नीरज त्रिपाठी की विरासत बहुत समृद्ध है। उनके पिता एक कुशल नेता थे। मुझे विश्वास है कि नीरज अपने पिता की विरासत को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। 

Related News
thumb

प्राथमिक विद्यालय अगोरी की बाजार में किया गया बच्चों का स्वास्थ्य प...

चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था के सर्वे स्मितम अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय अगोरी की बाजार में आयोजित वार्षिक उत्सव में संस्था सचिव भगवन डेंटल क्लिनिक...


thumb

मां दुर्गा के प्राण प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा

विकासखण्ड मान्धाता के धरमपुर गांव मे सर्व समाज के सहयोग से मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे समाज क्षेत्र क...


thumb

प्रतापगढ़़ में पारदर्शी वोटिंग की तैयारी पूरी , डीएम ने हर बिन्दु पर...

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएमएस व होम वोटिंग, फैसिलिटेशन सेन्टर पर लगे समस्त एआरओ तथा सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियो...


thumb

प्रतापगढ में मोदी मैजिक के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने बनाई मानव श्रृ...

भाजपा किसान मोर्चा मानव श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में महौल बनाया। यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय क...


thumb

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार पुलिस चौकी के पास शकरदहा मोड़ पर डंपर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की...


thumb

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत दी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत दे दी है। साथ ही सज़ा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इससे पहले उन्हें एक हाई-प्...