कानपुर में अफसरों के उत्पीड़न से आजिज मां-बेटी ने किया आत्मदाह, जिंदा जलकर मौत

13-February-2023

कानपुर, 13 फरवरी 2023। उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अफसरों के उत्पीड़न से आजिज आकर 13 फरवरी 2023 को मां-बेटी ने किया आत्मदाह कर लिया। उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए और पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को दौड़ा लिया। अफसर गांव से अपनी जान बचाकर भाग निकले।


मामले की जानकारी मिलते ही SP कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। कानपुर देहात के SP बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा, मौके पर एसडीएम व अन्य कर्मचारी अवैध कब्जे को हटाने के लिए आए थे। इस दौरान कुछ लोग कब्जा नहीं हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। महिला और उनकी बेटी भी प्रदर्शन में शामिल थीं।


विरोध करते-करते उन दोनों ने खुद को झोपड़ी के अंदर बंद कर लिया। थोड़ी देर के बाद झोपड़ी के अंदर आग लग गई। जिसमें महिला और उनकी बेटी की मौत हो गई है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। घटना में कुछ लोग और लेखपाल का नाम सामने आ रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर के मैथा इलाके में प्रशासनिक टीम झुग्गी झोपड़ी को हटाने पहुंची थी। वहां पर मजदूरी करने वाला एक परिवार रहता था। बताया जा रहा है कि परिवार ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उनको जबरदस्ती हटा रहे थे। जिसके बाद महिला प्रमिला दिक्षित, उसकी बेटी नेहा दिक्षित और उसके पति कृष्ण गोपाल दिक्षित ने खुद को आग के हवाले कर दिया। 

इस घटना में प्रमिला दिक्षित और नेहा दिक्षित की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कानपुर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। कानपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं। इस समय मौका ए वारदात पर तनाव की स्थिति है।


ये था जमीनी विवाद

मड़ौली गांव निवासी गेदनलाल ने गांव के ही कृष्ण गोपाल दीक्षित, अंश दीक्षित, शिवम आदि के खिलाफ आबादी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने की शिकायत की थी। इस पर 13 जनवरी 2023 को SDM मैथा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नंद किशोर, लेखपाल अशोक सिंह चौहान ने जेसीबी से मकान ढहा दिया था।


पीड़ित कृष्ण गोपाल व उनके पुत्र शिवम ने परिजनों के साथ लोडर से बकरियां आदि लेकर माती मुख्यालय में धरना देकर आवास मुहैया कराए जाने की मांग की लेकिन एसडीएम मैथा व ADM प्रशासन केशव गुप्ता ने उनको माफिया बता दिया। 13 जनवरी 2023 को परिवार ने मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया था।

Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...