बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हाहाकार, 21 की मौत

14-December-2022

छपरा, 14 दिसम्बर 2022 । बिहार के छपरा जिला के सारण में जहरीली शराब (poisonous liquor) से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार 13  दिसम्बर 2022 की  देर रात 5 लोगों की मौत हो गई। 16 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग कौन हैं फिलहाल पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है।


बताया जा रहा है कि देशी शराब की बड़ी खेप मशरख और इसुआपुर इलाके में पहुंची थी। जिसका 50 से अधिक लोगों ने सेवन किया। 20 से ज्यादा लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी ने देशी शराब के पाउच 20-20 रुपए में खरीदे थे और पी गए थे।


सभी लोग करीब एक किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। दोयला क्षेत्र में देशी शराब बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। प्रशासन की ओर से शराब से मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि सभी ने शराब का सेवन किया था। इसके बाद उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ ही देर में उसकी आंखों की रोशनी चली गई।


नकली शराब से मौत पर मद्यनिषेध मंत्री सुनील कुमार का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी कानून बने थे, तब भी कानून तोड़ा जाता था। अंग्रेजों ने भी कानून बनाया, लेकिन इसके बाद भी रेप और हत्याएं हो रही हैं न? जब शराब बेची जा रही है तो पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। शराब से मौत दूसरे राज्यों में भी हो रही है।

Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story