नौजवानोें को विरासत में मिली संपत्ति को लूटना चाहती है कांग्रेस : मोदी

24-April-2024

अंबिकापुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पार्टी पर हमला बोल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 24 अप्रैल 2024 को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के सामाजिक मूल्यों का भी अंदाजा नहीं है और अब उसकी नजर उस संपत्ति पर भी है, जो किसी भी नौजवान को विरासत में अपने पूर्वजों से मिली है, कांग्रेस अब उस संपत्ति को भी लूटना चाहती है।


श्री मोदी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था तब अंबिकापुर में ही आपने लाल किला बनाया था, और जो कांग्रेस का इकोसिस्टम है आए दिन मोदी पर हमला करने के लिए जगह ढूंढते रहते हैं। पूरी टोली ने उस समय मुझ पर बहुत हमला बोला था की लाल किला कैसे बनाया जा सकता अभी तो प्रधानमंत्री का चुनाव बाकी है। 


पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने कुछ महीने पहले आपसे छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का भ्रष्टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था। आपने बात का मान रखा और भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया। सरगुजा के आदिवासी समाज की संतान छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना है। छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। बहुत कम समय में सीएम साय ने रॉकेट की स्पीड से सरकार चलाई है। उन्होंने विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में पूरी होने वाले गारंटी का जिक्र किया।


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस तरह कांग्रेस के घोटालेबाजों पर एक्शन हो रहा है। यह पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। आज अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वह भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी कांग्रेस सरकार जो आपस में लड़ती रहे, घोटाले करती रहे।


Related News
thumb

भारत और इंडोनेशिया समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए

भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरामाने और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के महासचिव, एयर मार्शल डोनी एर्मवान तौफांटो ने 3 मई, 2024 को नई दिल्ली में 7वीं भ...


thumb

रायबरेली से राहुल अमेठी से केएल शर्मा प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस पार्टी ने 3 में 2024 की सुबह रायबरेली और अमेठी संसदीय सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी व...


thumb

अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे

अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। किशोरी लाल शर्मा 3 मई 2024 को अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन ...


thumb

राहुल गांधी अमेठी नही रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव

राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लडेंगे। 3 मई 2024 को राहुल गांधी रायबरेली सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके साथ प्रियंका और सोनिया गांधी भी...


thumb

लालू यादव के बच्चों की संख्या पर सवाल उठाने वालों को मिला करारा जवाब

लालू प्रसाद यादव के बच्चों की संख्या को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सवाल उठाये तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव जो लालू यादव के बेटे हैं...