मछलीशहर में प्रिया सरोज को उतारकर सपा ने दिलचस्प किया मुकाबला

15-April-2024

मछलीशहर (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी ने रविवार 14 अप्रैल 2024 को जौनपुर जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा सीट मछलीशहर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। इस लोकसभा सीट से सपा ने प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रिया सरोज को इस लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।


पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी होने के कारण लोगों का झुकाव प्रिया सरोज की तरफ ज्यादा होगा। इसके अलावा साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मछली शहर के निवर्तमान सांसद बीपी सरोज ने इस लोकसभा सीट पर महज 181 वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ही लोकसभा चुनाव 2024 में अपना उम्मीदवार बनाया है।


साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन था और यह सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में थी। बसपा ने इस सीट से त्रिभुवन राम को टिकट दिया था। वोटों की गिनती के दौरान यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वोटों की गिनती के बाद बीपी सरोज 181 वोटों से लोकसभा चुनाव जीत गए।


चुनाव हारने के कुछ महीने बाद त्रिभुवन राम भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में अजगरा विधानसभा से त्रिभुवन राम को टिकट दिया। वर्तमान में त्रिभुवन राम वाराणसी के अजगरा विधानसभा से विधायक हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज 1999 से 2014 तक सैदपुर और मछली शहर लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं।


मछली शहर लोकसभा सीट पर तूफानी सरोज की अच्छी पकड़ है। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। प्रिया सरोज दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी किया है। 

Related News
thumb

मुगलसराय में सेफ्टी टैंक की गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली इलाके में 8 मई 2024 की रात बडी घटना घट गयी। यहां सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान जहरी...


thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...