नौटंकी के हास्य अभिनेता रम्पत हरामी का निधन

07-May-2024

कानपुर। नौटंकी में अपने द्विअर्थी संवादों और अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले हास्य अभिनेता रम्पत सिंह भदौरिया उर्फ रम्पत हरामी का सोमवार, 6 मई 2024 को निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। चार दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उन्होंने सोमवार को हैलट आपातकालीन कक्ष में अंतिम सांस ली।

उन्होंने 12 साल की उम्र में राजा हरिश्चंद्र नौटंकी से अभिनय की शुरुआत की और आखिरी बार 28 अप्रैल 2024 को उन्नाव में नौटंकी में हिस्सा लेते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हास्य नौटंकी शैली के विशेषज्ञ रम्पत का जन्म 17 जुलाई 1960 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर में हुआ था।

पिता राघवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस में थे। अपने पिता का इकलौता पुत्र होने के कारण, उन्हें बहुत सम्मान मिला। लेकिन उनका दिल नाटक में लगा हुआ था। उन्होंने 12 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया और 12वीं में फेल हो गए।

उनकी एक्टिंग का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता रहा। रम्पत के साथ 45 साल तक नक्कारा बजाने वाले हरिश्चंद्र ने बताया कि वह पहले थिएटरों में काम करते थे। 1990 में उन्होंने रम्पत हरामी नाम से अपनी कंपनी बनाई। कंपनी का नाम अजीब था इसलिए यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया और देश-विदेश के लोग इसके बारे में जानने लगे।

उसके बाद कंपनी का नाम कई बार बदला और आखिरी बार इसका नाम रम्पत रानी बाला नौटंकी कर लिया था। रम्पत की बेटी निहारिका उर्फ कशिश और दामाद दिलीप सिंह ने बताया कि बीमारी के बाद भी वह नाटकों में हिस्सा लेते रहे। उर्सला में उनका सप्ताह में दो बार डायलिसिस होता था। मंगलवार 7 मई को उन्हें नाटक के लिए गोंडा जाना था।

चार दिन पहले वह बिस्तर से गिर गये थे। इसके बाद स्थिति गंभीर हो गयी। उनका परिवार वर्तमान में बगाही बाबूपुरवा में रहता है। यूट्यूब पर भी रम्पत की परफॉर्मेंस के चाहने वालों की कमी नहीं है। उनका नाटक देश-विदेश में प्रसिद्ध है।

आम आदमी से लेकर मेडिकल छात्र, आईआईटियन और दूसरे प्रोफेशन के लोग भी उन्हें पसंद करते हैं। उन्हें सरस सलिल पुरस्कार-2018 और मेलों में दर्जनों पुरस्कार मिले। संगीत नाट्य अकादमी सहित कई संगीत संस्थाए उन्हें अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करती थीं।


Related News
thumb

43 वर्ष की हुयी बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी

13 मई 2024 को बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी 43 वर्ष की हो गयी है। 13 मई 1981 को कनाडा के सार्निया ओंटारियो में जन्मीं सनी लियोनी का असली नाम करनजी...


thumb

फिल्म सिकंदर में अभिनय करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म सिकंदर में काम करती नजर आ सकती है। सलमान खान ने इस साल ईद के अवसर पर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिक...


thumb

काजल त्रिपाठी का लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में रिलीज

खुशबू काजल केटी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के लोकगीत आग लागे तोहरा कमाई में ने म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड...


thumb

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई एसआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खान द लायन बुक ऐप नाम...


thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...