बांदा जिले के सजर पत्थर को मिली वैश्विक पहचान

05-April-2023

बांदा, 5 अप्रैल 2023। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले सजर पत्थर को वैश्विक पहचान मिल गयी है। भारत सरकार के बौद्धिक संपदा अधिकार प्राधिकरण द्वारा सजर पत्थर को भौगोलिक उपदर्शन अधिकार (GI Tag) प्रदान किया गया है। अब सजर पत्थर से जुड़े कारीगरों को देश ही नहीं दुनिया में पहचान मिलेगी और उनके हुनर को उच्चतर दाम मिलेगा। 


सजर पत्थर को जीआई टैग मिलने से अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर इसके निर्यात की मांग बढ़ जाएगी। जीआई टैग प्रदान किये जाने से सजर पत्थर के विपणन एवं निर्यात में आसानी होगी। बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजानिक किया है।


उन्होंने ट्वीट किया - बांदा वासियों के लिए खुशखबरी एवं गर्व का विषय। हमारे बांदा जनपद के सजर पत्थर को मिला जीआई टैग। अब सजर पत्थर से जुड़े कारीगरों को देश में मिलेगी पहचान और उनके हुनर को मिलेगा उच्चतर दाम।


क्या है जीआई टैग

जीआई टैग एक प्रकार का बौद्धिक संपदा अधिकार होता है जिसमें किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता एवं महत्ता उस स्थान विशेष के भौगोलिक वातावरण से निर्धारित की जाती है। इसमें उस उत्पाद के उत्पत्ति स्थान को मान्यता प्रदान की जाती है।



Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...