प्रयागराज में व्यापारी के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या चालक के भाई ने ही की थी, पुलिस ने दबोचा

24-September-2023

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नगर पंचायत शंकरगढ़ के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे शुभ का अपहरण उन्हीं के चालक के भाई सुखदेव ने किया था और 15 लख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती ना मिलने पर राज खुलने के भय से सुखदेव ने अपने साथी के साथ मिलकर व्यापारी के बेटे की हत्या कर शव चित्रकूट के निकट बरगढ़ थाना क्षेत्र के पास जंगल में फेंक दिया था।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 23 सितंबर 2023 की शाम व्यापारी पुष्पराज केसरवानी का बेटा शुभ दुकान पर था। अचानक वह दुकान से लापता हो गया। परिजनों ने काफी उसकी खोजबीन की पर पता नहीं चला। रात करीब 9 बजे व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के मोबाइल पर फोन आया और फिरौती के रूप में 15 लख रुपए की मांग की गई। 15 लख रुपए फिरौती ना देने पर बेटे की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई।


जिन बदमाशों ने फोन कर फिरौती मांगी थी उन्होंने अपना लोकेशन डभौरा के जंगल में बताया था। परिजनों ने इसकी जानकारी शंकरगढ़ थाने पर जाकर पुलिस को दी। जानकारी होने पर डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी और एसीपी बारा संतोष सिंह पुलिस बल के साथ थाने में पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई। रविवार की सुबह चित्रकूट के थाना बरगढ़ क्षेत्र के अलवरी मोड़ स्थित जंगल में व्यापारी के बेटे का रक्त रंजित शव पाया गया। उसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण कर्ताओं की तलाश तेज कर दी। इस बीच पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बडगडी गांव के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने भाग रहे दोनों बदमाशों पर गोली चलाई दोनों घायल होकर गिर पड़े। उनकी पहचान सुखदेव और संजय भारतीया के रूप में की गई। सुखदेव व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के वाहन चालक का भाई है। इसी ने व्यापारी के बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने और उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस इस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...