श्रीलंका में कराई जा रही रामायण और सीता ट्रेल का स्थापना

01-April-2023

मुंबई, 1 अप्रैल 2023 । भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि श्रीलंका आर्थिक लेनदेन के लिए भारतीय रुपये का उपयोग करने की संभावना पर चर्चा कर रहा है। उम्मीद करता है कि इस कदम से श्रीलंका में भारतीय पर्यटकों के प्रवाह को बढ़ाने में मदद मिलेगी।


श्रीलंका देश में रामायण ट्रेल और अलग सीता ट्रेल विकसित करने पर भी विचार कर रहा है। यह बात भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोड़ा ने कही। राजदूत ने 30 मार्च 2023 को राजभवन, मुंबई में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की। 


राजदूत ने कहा कि वह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, और कहा कि द्वीप राष्ट्र भारत से अधिक निवेश प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। राजदूत ने कहा कि श्रीलंका में रामायण से जुड़े कम से कम 40 स्थान हैं।


उन्होंने कहा कि श्रीलंका में 5 शिव मंदिर हैं, जिनमें से एक त्रिंकोमाली में रावण द्वारा स्थापित माना जाता है। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि श्रीलंका में एक बौद्ध मंदिर भी है जहां विभीषण की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि कई श्रीलंकाई मानते हैं कि भगवान बुद्ध श्रीलंका आए थे। मुंबई में श्रीलंका के महावाणिज्यदूत वलसन वेथोडी भी मौजूद थे।

Related News
thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story


thumb

खूंखार अमन सिंह के खौफ से कांपता था धनबाद

शूटर अमन सिंह ने धनबाद के एक पुलिस इंस्पेक्टर और होटवार के जेलर को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जब अमन ...