ग्वालियर नगर निगम की JE वर्षा तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

10-February-2023

ग्वालियर, 10 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो टीम ने शुक्रवार 10 फरवरी 2023 की शाम ग्वालियर नगर निगम की सब इंजीनियर वर्षा तिवारी (varsha tiwari) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम मुख्यालय के बाहर गिरफ्तार कर लिया।


वर्षा तिवारी पार्क विभाग में पदस्थ हैं और वे नगर निगम के 5 गार्डन के रखरखाव के लिए तय हुए ठेके के बिल पास करने के बदले रुपए ले रहीं थीं। EOW से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर नगर निगम के पार्क विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर वर्षा तिवारी ने नगर निगम के पांच गार्डन के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव व अतुल सिंह यादव से उनके जनवरी माह के बिल 6 लाख 70 हजार को पास करने के एवज में कमीशन के हिसाब से 20 हजार रुपये की मांग की थी।


रिश्वत मांगे जाने के बाद अतुल सिंह ने 5 हजार रुपये कल दे दिये थे लेकिन इसकी शिकायत EOW में कर दी, ईओडब्ल्यू को जानकारी देने के बाद अतुल सिंह ने आज जैसे ही वर्षा तिवारी को नगर निगम मुख्यालय के बाहर रिश्वत की राशि 15 हजार रुपये  दिये तो वहां मौजूद ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया दबोच लिया। 

Related News
thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story


thumb

खूंखार अमन सिंह के खौफ से कांपता था धनबाद

शूटर अमन सिंह ने धनबाद के एक पुलिस इंस्पेक्टर और होटवार के जेलर को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जब अमन ...