जल संरक्षण तभी होगा जब प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होगी : सुबोध यादव

30-June-2023

बांदा, 30 जून 2023। उत्तर प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्र बुंदेलखंड में जल स्तर में सुधार लाने के लिए भारत सरकार अटल भूजल योजना संचालित कर रही है। इस क्षेत्र के बांदा जिले में 29 जून 2023 को कार्यों का अवलोकन करने जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव सुबोध यादव और निदेशक भूगर्भ जल विभाग वीके उपाध्याय पहुंचे।


उनके साथ विश्व बैंक NPMU की टीम, निदेशक CGWB के साथ अधिशासी अभियंता अनुपम श्रीवास्तव आमोद कुमार, शशांक शेखर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, ADM नमामि गंगे एम.पी. सिंह, उपायुक्त मनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नोडल अधिकारी, अटल भूजल योजना एवं NPMU, DPMU के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। 


उन्होंने जिले के विकास खंड बड़ोखर खुर्द के लुकतरा गांव का दौरा किया। आईईसी एक्सपर्ट अखिलेश पाण्डेय ने उन्हें अटल भूजल योजना के तहत जल स्तर में सुधार के लिए किये गए कार्यों की जानकारी दी। गांव में अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान तुलसीराम यादव ने किया। 


संयुक्त सचिव सुबोध यादव और निदेशक भूगर्भ जल विभाग वीके उपाध्याय ने किसानों से संवाद कर भूजल मापन, जल गुणवत्ता, मोबाइल एप्प के बारे जानकारी लिया । श्री यादव ने कहा कि जल संरक्षण तभी होगा जब आप सबकी बराबर की भागीदारी होगी। उन्होंने पंचायत भवन, प्रगतिशील किसान जगदीश सिंह का स्प्रिंकलर, फ्लोमीटर, खेत और तालाब देखा।


श्री यादव ने पीपल, पाकड और बरगद का पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपनी विलुप्त हो रही संस्कृति को पुनर्जीवित करने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी से कुआँ को संरक्षित करने के संकल्प की शुरुआत कुआँ पूजन कर किया। कार्यक्रम मे डी.आई.पी. प्रतिनिधि एवं आई.ई.सी. एक्सपर्ट का  योगदान सराहनीय रहा।

Related News
thumb

निष्पक्ष पत्रकारिता के मिशाल थे डा. आरके विद्यार्थी : राजा अनिल प्रताप

पल्टन बाजार स्थित विद्यार्थी कैंपस में पत्रकार, डाक्टर व समाजसेवी डा. आरके विद्यार्थी की प्रथम पुण्यतिथि संस्कार दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम...


thumb

प्रतापगढ़ में डंपर से टकराकर आग का गोला बनी कार, दो की मौत

सोमवार 6 मई 2024 को तड़के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और डंपर की आमने सामने हुई टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में पांच लोग...


thumb

बसपा ने आखिरी क्षण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का ट...

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बसपा ने आखिरी क्षण में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह क...


thumb

राजा भइया के सहारे रायबरेली में राहुल को घेरेगी भाजपा, शाह ने बनाया...

उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हाई प्रोफाइल सीट बनी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्ट...


thumb

प्रतापगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का निधन

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह प्रकाश मिश्रा का 4 मई 2024 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे। नरसिंह प्र...


thumb

रायबरेली में रोडवेज़ बस से कुचलकर दरोगा की मौत

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी ...