मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटी ने ICU में रचाई शादी

26-December-2022

गया, 26 दिसम्बर 2020। बिहार में गया के एक सरकारी अस्पताल के ICU में अनोखी शादी (Wedding in ICU) हुई, जहां बेटी ने अपनी मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए सात जन्मों तक साथ निभाने के वादे के साथ शादी की। अब इस शादी की चर्चा पूरे मोहल्ले में हो रही है। मां को दिल की बीमारी थी। दो दिन पहले (शनिवार) को हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


डॉक्टरों ने कहा कि 24 घंटे क्रिटिकल हैं। उसके बाद मां ने बेटी से शादी करने की इच्छा जताई। जिले के गुरारू प्रखंड के बाली गांव निवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा (55) लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें ब्लड प्रेशर, शुगर की समस्या थी। कुछ दिनों पहले बेटी चांदनी (26) की शादी सेना से रिटायर हुए विद्युत कुमार अंबेडकर के इंजीनियर बेटे सुमित गौरव (28) के साथ तय हुई थी। सगाई 26 दिसंबर 2022 को होनी थी।


शनिवार 25 दिसंबर 2022 की सुबह पूनम वर्मा की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में गया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद परिवार को बताया कि अब सिर्फ 24 घंटे का समय बचा है। इस पर मां ने इच्छा जाहिर की कि वह अपने सामने अपनी बेटी की शादी देखना चाहती है। यह उनकी अंतिम इच्छा है।


परिजनों ने सुमित गौरव के परिवार को इस बारे में बताया। वे शादी पर भी राजी हो गए। डॉक्टर भी ICU में शादी के लिए राजी हो गए। फिर पंडित को बुलाया गया। रविवार को सुबह 8 बजे से शादी की रस्में शुरू हो गईं। 10 बजे विवाह संपन्न हो गया। करीब 2 घंटे बाद दोपहर 12 बजे के करीब पूनम देवी की मौत हो गई। बेटी चांदनी आईसीयू में मां के सामने रो पड़ी।


दूल्हे सुमित गौरव को माला पहनाई गई। दोनों ने मां का आशीर्वाद लिया। दो घंटे बाद पूनम देवी की मौत हो गई। चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। वह कोरोना काल से लगातार बीमार चल रही हैं। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। मां की ख्वाहिश पूरी करने के लिए उन्होंने अस्पताल में शादी कर ली। पूनम के पिता किसान हैं। एक भाई भी है।

Related News
thumb

सनटेक इंजीनियरिंग मुंबई में करेगा दादा साहेब फाल्के टेक्नीशियन अवॉर्ड

सनटेक इंजीनियरिंग कंपनी मुंबई में फिल्म अवॉर्ड करने जा रही है। दादा साहेब फाल्के के नाम से मुंबई में बहुत सारे अवॉर्ड होते रहते है। पर आज तक पर्दे ...


thumb

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के निजी सचिव के घर मिले 20 करोड़ रूपये

लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 6 मई 2024 को छापेमारी की। झारखंड...


thumb

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा के प्रमुख की हत्या

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा, उत्तराखंड के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइकिल से आये दो अपराधियों ने हत्या को ...


thumb

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजया...

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखने के लिए स्वामी विजयानंद ने 11 दिनों तक विशिष्ठ अनुष्ठान करने का निश्चय किया है। Swami Vijaya...


thumb

हल्द्वानी में स्थिति सामान्य, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश, बाहरी इलाको...

उत्तराखंड के हल्द्वानी प्रकरण में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शनिवार 10 फरवरी 2024 को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार को मुख्य सचिव राध...


thumb

अपराधी कुणाल ने अमन की हत्या के लिए प्रतापगढ़ के रितेश यादव को दी थ...

झारखण्ड के धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की जांच कर रही पुलिस पूरी साजिश के खुलासे के करीब पहुंच गई है। aman singh murder story