खेल

क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग लेंगे सात फेरे, 14 मार्च को बजेगी शहनाई

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 9, 2026
1 min read • 1.2k views
क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग लेंगे सात फेरे, 14 मार्च को बजेगी शहनाई

लखनऊ, 9 मार्च 2026। क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप यादव टी-20 विश्वकप 2026 की विजेता टीम के सदस्य हैं। वे 14 मार्च को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा।

कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी।

पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा।

शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।