| राजिम के गोबरा नवापारा में महिला एवं पुरुष स्टेट पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। चैम्पियनशिप में स्ट्रांग मेन का खिताब मयंक सोनी और वुमेन का खिताब लीना के नाम रहा। इस मौके पर छग पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब जिस जिले में पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता होगी उसके लिए छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन आयोजक को स्ट्रांग मेन और वुमेन के लिए 15000 रुपये की राशि प्रदान करेगा। |
रायपुर, 12 मई 2026। राजिम के गोबरा नवापारा स्थित हरिहर स्कूल में 8 और 9 मई 2026 को पावर लिफ्टिंग का रोमांच देखने को मिला। यहां हुए महिला एवं पुरुष स्टेट पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में आयोजित स्पर्धा में विजेताओं को पुरस्कार और पदक प्रदान किये गये।
छग पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव माणिक ताम्रकार और युवा मंच राजिम के सचिव निहाल जैन ने बताया कि स्ट्रांग मेन और वुमेन को बिग ट्राफी के साथ 15000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। स्ट्रांग मेन का खिताब छत्तीसगढ़ पुलिस के मयंक सोनी के नाम रहा। मास्टर्स में चैन प्रकाश टण्डन, सब जूनियर में राजिम के हर्ष साहू और जूनियर में धमतरी के अभय कुमार को स्ट्रांग मेन के खिताब से नवाजा गया।
महिला वर्ग में स्ट्रांग वुमेन का खिताब धमतरी की लीना ने अपने नाम किया। रायपुर की अस्मिता धनसोन दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हर्ष साहू, निहाल जैन और मुनिंद्र साहू थे।
परिणाम इस प्रकार रहे
53 किलो वर्ग में
- आशीष निषाद: 4 गोल्ड 1 सिल्वर
- प्रतीक चंद्राकर: 1 गोल्ड 2 सिल्वर 1 कांस्य
- वीरभद्र सिंह ठाकुर: 4 कांस्य
- पोषण दास मानिकपुरी: 1 गोल्ड 2 कांस्य
59 किलो वर्ग में
- हेमंत यादव: 4 गोल्ड
- बादल निषाद: 1 गोल्ड 1 सिल्वर
- तेजस हेडउ: 3 गोल्ड 1 कांस्य
- लोमेष निर्मलकर: 1 सिल्वर
- वेदांश राणा: 1 गोल्ड 1 सिल्वर
66 किलो वर्ग में
- नवीन चंद कपूर: 3 गोल्ड
66 किलो वर्ग सब जूनियर में
- वेदांत साहू: 4 गोल्ड
- हेमचंद्र कोर्राम: 3 सिल्वर
- यश साहू: 3 कास्य
जूनियर 66 किलो वर्ग में
- यश राजपूत: 1 गोल्ड
सीनियर वर्ग में
- कबीर साहू: 1 गोल्ड
74 किलो वर्ग सीनियर में
- रॉबर्ट एम: 4 गोल्ड
- राकेश पटेल: 4 सिल्वर
- युगल किशोर: 2 कास्य
सब जूनियर 74 किलो वर्ग में
- आर्यन साहू: 4 गोल्ड
74 किलो वर्ग जूनियर में
- अभय कुमार: 4 गोल्ड
- उपेंद्र कुमार: 4 सिल्वर
- सन्नी मुंडा: 4 कास्य
मास्टर्स 74 किलो वर्ग में
- मनहरन साहू: 4 गोल्ड
83 किलो वर्ग सब जूनियर में
- हर्ष साहू: 4 गोल्ड
- यश वर्धन सोनी: 4 सिल्वर
- सूरज यादव: 1 कांस्य
जूनियर 83 किलो वर्ग में
- हर्ष वर्धन सोनी: 4 गोल्ड
- शुभम मिश्रा: 4 सिल्वर
83 किलो वर्ग सीनियर में
- अमर्त्य राव: 1 गोल्ड 3 सिल्वर
- यश वर्धन सोनी: 3 गोल्ड 1 सिल्वर
93 किलो वर्ग मास्टर्स 2 में
- चैन प्रकाश टण्डन: 4 गोल्ड
93 किलो वर्ग मास्टर्स 3 में
- देवेन्द्र शारडा: 3 गोल्ड
93 किलो वर्ग सब जूनियर में
- शुभम तीवारी: 4 गोल्ड
- अमेय जिवाने: 4 सिल्वर
105 किलो वर्ग जूनियर में
- कुनाल साहू: 4 गोल्ड
120 किलो वर्ग सीनियर में
- कुनाल साहू: 4 गोल्ड
विजेताओं का हुआ सम्मान
विजेता प्रतिभागियों को गोबरा नवापारा नगर पालिका की अध्यक्षा ओम कुमारी साहू और संजय साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा और निर्माण सिंह साहू महामंत्री कांग्रेस ने नगद राशि, मेडल और कप प्रदान कर सम्मानित किया।
माणिक ताम्रकार ने की बड़ी घोषणा
छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग के महासचिव माणिक ताम्रकार ने इस मौके पर मंच से बड़ी घोषणा किया। उन्होंने कहा कि अब जिस जिले में पावर लिफ्टिंग की प्रतियोगिता होगी वहां के छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के आयोजक को स्ट्रांग मेन और वुमेन के लिए 15000 रुपये की नगद राशि प्रदान की जाएगी।
