नई दिल्ली, 8 मार्च 2026। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2025) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भरी जाने वाली 15,130 अंतिम रिक्तियों (Final Vacancies) की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
इसके साथ ही, टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए Option-cum-Preference विंडो खोलने की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है।
9 मार्च से खुलेगी पोस्ट प्रेफरेंस विंडो
एसएससी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीजीएल 2025 की विभिन्न पोस्ट के लिए चयन करने हेतु विकल्प-सह-प्राथमिकता (Option-cum-Preference) विंडो 9 मार्च 2026 से सक्रिय होगी। टियर-2 परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवारों को अपनी पसंद की पोस्ट भरना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विंडो खुलने की तिथि: 9 मार्च 2026
- अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
ऐसे भरें अपनी प्राथमिकता
- आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले https://ssc.gov.in पर जाएं।
- अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद My Application टैब पर क्लिक करें।
- यहां आपको ‘Option-cum-Preference’ का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार पदों का क्रम चुनें।
- फॉर्म भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर जरूर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें।
इन बातों का रखें ध्यान
- यदि कोई उम्मीदवार तय समय सीमा (12 मार्च) के भीतर अपनी प्राथमिकता नहीं भरता है, तो उसे फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
- पोस्ट चुनने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे उस पद के लिए निर्धारित शारीरिक और मेडिकल मानकों को पूरा करते हैं।
- दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल उन्हीं पदों का विकल्प भरें जो उनकी दिव्यांगता के अनुरूप उपयुक्त घोषित किए गए हैं।















