• Home
  • Success Tips
  • माही शर्मा मेहनत और लगन से बनी आईपीएस, साझा किया सफलता के टिप्स
माही शर्मा मेहनत और लगन से बनी आईपीएस, साझा किया सफलता के टिप्स

माही शर्मा मेहनत और लगन से बनी आईपीएस, साझा किया सफलता के टिप्स

नई दिल्ली, 3 अगस्त 2025। माही शर्मा वर्तमान में आईपीएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। माही का बैकग्राउंड सामान्य परिवार से है। उनके पिता किराना व्यापारी हैं और मां गृहणी हैं। परिवार का कोई सदस्य यूपीएससी जैसी परीक्षा में कभी प्रतिभाग नहीं किया था। माही परिवार की पहली सदस्य हैं जिसने न केवल यूपीएससी की परीक्षा में प्रतिभाग किया बल्कि सफलता हासिल की आईपीएस बनीं। माही ने उन युवाओं के लिए सफलता के टिप्स को साझा किया है जो यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

इन बिंदुओं पर आती है कठिनाई

  • खुद पर भरोसा न होना
  • दिल्ली में रहने की प्राब्लम
  • घर छोड़कर दूर रहने का भय
  • अकेलेपन का डर
  • विषयों को समझने में परेशानी
  • सिलेबस कवर करने में परेशानी

सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • खुद पर और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें
  • धैर्य रखें और तैयारी में 100 प्रतिशत लगाएं
  • अपने साथ ईमानदारी बरतें
  • यूपीएससी पाठयक्रम और परीक्षा पैटर्न समझें
  • तैयारी की शुरुआत में अपनी किताबें फाइनल कर लें
  • मेन्स परीक्षा हो जाने तक उन्हीं किताबों से पढ़ाई करें
  • रिवीजन करते रहें
  • करेंट अफेयर्स पर अच्छी कमांड बनाएं
  • जो टॉपिक बहुत जरूरी न लगे, उस पर समय बर्बाद न करें

कौन है माही शर्मा

माही शर्मा मध्य प्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे राजगढ़ की रहने वाली हैं। उनके पिता किराना व्यापारी हैं और मां गृहणी। माही शर्मा ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के 2 अटेंप्ट दिए थे। पहले में वह असफल हो गई थीं। फिर 2023 में हुई यूपीएससी परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल कर उन्होंने आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। माही शर्मा ने बताया कि यूपीएससी का उनका सफर सेल्फ स्टडी से शुरू हुआ था। यूपीएससी सिविल सेवा सिलेबस के हिसाब से वह विभिन्न विषयों की NCERT किताबें पढ़ती थीं। यूपीएससी परीक्षा के पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्हें अपनी कमजोरियां समझ में आ गई थीं। 1 साल की फोकस्ड तैयारी के बाद ट्रेनी आईपीएस अफसर माही शर्मा ने 2023 में सिविल सर्विस परीक्षा दी और वह उसमें सफल हो गईं।