• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अविमुक्तेश्वरानंद पर बरसे स्वामी गोविंद देव गिरी, शंकराचार्य मानने से किया इनकार
अविमुक्तेश्वरानंद पर बरसे स्वामी गोवंद देव गिरी

अविमुक्तेश्वरानंद पर बरसे स्वामी गोविंद देव गिरी, शंकराचार्य मानने से किया इनकार

रायपुर, 31 जनवरी 2026। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान न कर विवाद खड़ा करने वाले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर आध्यात्मिक गुरू स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जमकर बरसे। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य मानने से साफ इनकार कर दिया।

आध्यात्मिक गुरू स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज शनिवार 31 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन से लेकर निर्माण तक कभी भी अविमुक्तेश्वरानंद की राम मंदिर के प्रति सकारात्मक टिप्पणी नहीं रही। वे हमेशा सनातन विरोधी ताकतों के हाथ की कटपुतली बनकर खेलते रहे।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुई घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के नियम को जितना एक नागरिक को पालन करना जरुरी होता है उससे ज्यादा अधिक जिम्मेदारी हम साधु संतो की है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद ने न तो प्रशासन से कोई अनुमति मांगी थी और न ही उन्होंने इसकी कोई पूर्व सूचना प्रशासन को दी थी फिर उन्होंने क्यों बैरीकेटिंग को तोड़ने की कोशिश की। यह कृत्य एक साधुवेश धारी संत को शोभा नहीं देता।

स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद को पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने शंकराचार्य नहीं माना है। ऐसी दशा में अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य मानने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।