प्रयागराज, 9 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अंतर्गत फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू कर दी है।
भर्ती का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 560 फार्मासिस्ट पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 9 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मार्च 2026
- विभाग: उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय
अनिवार्य योग्यता
- शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा।
- उम्मीदवार का ‘उत्तर प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद’ में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। – PET स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस
- कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (25%) अंक काटे जाएंगे।
किन विषयों से आएंगे सवाल
परीक्षा में अभ्यर्थियों की योग्यता परखने के लिए मुख्य रूप से फार्मेसी (विषय संबंधित ज्ञान), कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, करंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार UPSSSC की वेबसाइट पर जाकर ‘Candidate Registration’ विकल्प के माध्यम से PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर लॉगिन कर सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि सर्वर की व्यस्तता से बचने के लिए उम्मीदवार 29 मार्च की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन पूर्ण कर लें।















