यूपी

भाजपा किसान मोर्चा ने किया आशीष श्रीवास्तव का स्वागत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 22, 2025
1 min read • 1.2k views
भाजपा किसान मोर्चा ने किया आशीष श्रीवास्तव का स्वागत

प्रतापगढ, 22 मार्च 2025। भाजपा किसान मोर्चा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव का स्वागत किया। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम कर अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने की। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह और पवन गौतम का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, पंकज मिश्रा, विनोद मिश्रा, मुरलीधर उपाध्याय, जिला महामंत्री पवन वर्मा, जिलामंत्री सुनील मौर्य, धर्मेंद्र मिश्रा, उत्तम सिंह, कार्यालय प्रभारी अशोक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य राम हित तिवारी, सुभाष चंद्र पाण्डेय, समर बहादुर विश्वकर्मा, राजेंद्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। संचालन भाजपा किसान जिला महामंत्री अतुल शुक्ला ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने दी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।