यूपी

भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा से पहले मोती सिंह और संगमलाल की गुफतगू चर्चा में

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 2, 2025
1 min read • 1.2k views
भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा से पहले मोती सिंह और संगमलाल की गुफतगू चर्चा में

प्रतापगढ़, 2 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा जल्द हो जाएगी। प्रतापगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारियों के नाम की घोषणा होनी है। इससे ठीक पहले जिले के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता की मुलाकात चर्चा में है।

पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता की मुलाकात कटरा मेदनीगंज स्थ्ति पूर्व सांसद श्री गुप्ता के आवास पर हुई। पूर्व सांसद श्री गुप्ता ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ग्राम्य विकास मंत्रालय, मा. राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह जी) से निज निवास कटरा मेदनीगंज में शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक चर्चा हुई।

बता दे जिलाध्यक्ष पद के लिए दर्जन भी से अधिक दावेदार प्रतापगढ़ से लेकर लखनऊ और दिल्ली को एक किये हुए हैं। देखना है कि भाग्य किसका साथ देता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।