प्रतापगढ़, 7 अक्टूबर 2026। स्वतंत्रता सेनानी सूर्य बली पांडेय की पुण्यतिथि पूर्वज स्मृति दिवस के रूप में मनाई गयी। आयोजन
संत निवास सेनानी ग्राम देवली में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सर्वोदय सद्भावना संस्थान ने किया।
वेद मंत्रों के बीच दीप प्रज्जवलित कर जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री रामचंद्राचार्य पीठाधीश्वर मुमुक्षु भवन अयोध्या धाम ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि सूर्य बली पांडेय देश की आजादी के लिए जेल गए और देश की आजादी के बाद भी जेल गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. रामसेवक त्रिपाठी एडवोकेट लोकतंत्र रक्षक सेनानी ने कहा कि सूर्य बली पांडेय ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपातकाल में जयप्रकाश आंदोलन को गति देकर यहां का नेतृत्व किया। विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में किया गया कार्य चिरस्मरणीय है। 19 माह तक आपातकाल के समय जेल मे रहे।
1977 में जनता पार्टी ने सूर्य बली पांडेय को लोकसभा का टिकट दिया था किंतु उन्होंने यह कहकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया कि विनोबा जी कहते हैं चुनाव झगड़े की जड़ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ठ अतिथि नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना पूर्व विधायक, डॉ राकेश सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मणपुर, राजेंद्र द्विवेदी एडवोकेट स्थाई अधिवक्ता हाई कोर्ट, ज्ञान प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, संत जंगल बाबा खरवईं, कथा व्यास आचार्य प्रभाकर, डॉ ईश्वर नाथ शुक्ला लोकतंत्र रक्षक सेनानी, आलोक ऋषि वंश, संजय शरण शांडिल्य, रणधीर सिंह, संजीत शुक्ला, शारदा प्रसाद शुक्ला, अनिल त्रिपाठी, बाबा लक्ष्मण दास, जयप्रकाश पुजारी महाराज, माता शांति दास महाराज, शालिग्राम दास, माखन दास, प्रिंस बाबा, राम मनोहर पांडेय, कविवर अनीश देहाती, प्रमोद दुबे लंठ, राम लगन, आशीष, हरिवंश शुक्ला, प्रेम तिवारी, प्रेम कुमार शुक्ला, अरुण लाल, रोहित तिवारी, कविगण चांदनी दुबे कवित्री, पारसनाथ यादव, रमेश चंद्र यादव, दिनेश द्विवेदी, रवि मिश्रा, आशुतोष, बलदाऊ, रमाशंकर सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, महावीर तिवारी, दीपक पांडेय, रिंकू सिंह, जय सिंह, तेजस्वी उपाध्याय, बृज तिवारी, कौशलेश, संतोष तिवारी एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट, विकास मिश्रा एडवोकेट, विष्णु प्रकाश पांडेय एडवोकेट, इंजीनियर आलोक समदरिया नारायणी रामानुजाचार्य निर्मला समदरिया इं अनामिका पांडे डॉक्टर अवंतिका पांडे विवेक पांडे डॉ अंकिता पांडे अपर्णा यादव विश्वम प्रकाश पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में आयोजक ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास द्वारा समाज के सैकड़ों सम्मानित व्यक्तियों, संतों एवं बुद्धिजीवियों को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करते हुए सनातन शाश्वत पुस्तक प्रदान कर सम्मानित करने के पश्चात सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अनूप त्रिपाठी ने किया।
