देश

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने भरें फार्म-6

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 16, 2026
1 min read • 1.2k views
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने भरें फार्म-6

गौरा (प्रतापगढ़), 16 जनवरी 2026। मतदाता सूची में अगर किसी को अपना नाम जुड़वाना है तो वह फार्म-6 भर सकता है। इसी तरह से किसी त्रुटिपूर्ण नाम के दर्ज होने पर उसके विलोपन भी करवाया जा सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने सहूलियत प्रदान किया है। नाम का विलोपन कराने के लिए फार्म-7 भरकर बीएलओ को देना होगा।

यह जानकारी प्रतापगढ़़ जिले में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर दे रहे हैं। विकास खंड गौरा के बोर्रा गांव में जिला मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने पहुंचकर शक्ति केंद्र यानि बूथ संख्या 295, 296, 297, 298 में बैठक की।

बैठक में मंडल अध्यक्ष देल्हूपुर विजय कौशल ने बताया कि फॉर्म नंबर 6 से मतदाता पत्र में नाम जोड़ा जा सकेगा। इसी तरह फॉर्म नंबर 7 से नाम कटवाया जा सकेगा। फार्म 8 से संशोधन कराया जा सकेगा।

इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक डॉ उमाशंकर बिंद, बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, चंद्रशेखर मिश्रा, रवि सिंह, विशाल बिंद, इंजीनियर प्रदीप बिंद, ओम प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।