यूपी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रतापगढ़ में मालती देवी नर्सिंग होम ने की स्वास्थ्य सेवा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 17, 2026
1 min read 1.2k views
मालती देवी नर्सिंग होम ने की स्वास्थ्य सेवा

प्रतापगढ़, 17 ​सितंबर 2026। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मालती देवी नर्सिंग होम सदर प्रतापगढ़ के निदेशक अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेपी वर्मा द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम आयोजक डॉ जेपी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन एवं जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपेन्द्र पटेल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, अखिलेश यादव, सचिन सिंह, मोनू, गुड्डू, शशांक, महेश प्रजापति, रोहित, करुणेश शुक्ला आदि सहित मौजूद रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news